छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG : अंतरराज्यीय चोर शेट्टी गैंग का पर्दाफाश, राजनांदगांव में 5 लाख के जेवरात बरामद …

राजनांदगांव: पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हैदराबाद से ‘शेट्टी गैंग’ के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने राजनांदगांव और बिलासपुर में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 14 मार्च की रात आरोपियों ने राजनांदगांव के जीवन-ए कॉलोनी और लक्ष्मीनगर क्षेत्र में तीन खाली मकानों को निशाना बनाया। पीड़ितों ने बताया कि देर रात 3-4 नकाबपोश आरोपियों ने घर में घुसकर डर-धमकाकर जेवरात चुरा लिए। इसी रात एक अन्य घर से जेवरात और एक स्थान से मोटरसाइकिल भी चोरी हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम ने शहर के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने कई वारदातों को स्वीकार किया। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ और चोरी कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय चोरी गिरोहों पर सख्त संदेश गया है। आगे भी पुलिस ऐसे गिरोहों पर लगातार नजर रखेगी और तकनीकी व साइबर मदद से अपराधियों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button