kadwaghut logo final
27 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
उत्तर बस्तर कांकेर । विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत जिला पंचायत कांकेर में लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए निर्धारित तिथि तक 175 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण अश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है, जिसे जिला पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, साथ ही कंाकेर जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in पर अपलोड किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। पात्र-अपात्र की सूची में यदि किसी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे, 27 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति के लिए अभ्यर्थियों को जिला पंचायत की वेबसाइट https://zpkanker.indicompute.com/ पर जाकर निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करना होगा। दावा-आपत्ति के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को केवल रिमार्क लिखना होगा। किसी भी प्रकार का दस्तावेज अपलोड नही किया जा सकेगा। उक्त निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।



