CG : पूर्व स्कूल संचालक की मौत से सनसनी, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में 50 लाख का जिक्र…
कोरबा , कोरबा के जेंजरा बाईपास के पास पेड़ पर पूर्व स्कूल संचालक का शव फंदे से लटका मिला उसकी जेब से मिले 19 पन्नों के सुसाइड नोट में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से 50 लाख रुपए लेने, बिचौलिए की मौत के बाद रकम फंसने और कर्ज बढ़ने का जिक्र है। मृतक की पहचान ग्राम ढेलवाडीह निवासी शिवचरण साहू (36) के रूप में हुई है।
शिवचरण ने अपने सुसाइड नोट में लेनदारों पर दबाव बनाने और परेशान करने की बात भी लिखी है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में स्कूल खोलने के बाद नुकसान होने से शिवचरण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। घटना घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है।




