DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : खरीफ और रबी सीजन के लिए जिला स्तरीय कृषि नियंत्रण कक्ष स्थापित

जगदलपुर, जिले के किसानों के लिए कृषि विभाग के द्वारा आगामी खरीफ और रबी सीजन 2026-27 के लिए जिला स्तरीय कृषि नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज, गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और कीटनाशक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, साथ ही बाजार में खाद-बीज की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और ऊंचे दामों पर बिक्री की रोकथाम करना है। इसके अतिरिक्त फसलों में लगने वाले कीट और व्याधियों के उचित प्रबंधन के लिए विशेषज्ञ इस केंद्र के माध्यम से किसानों को समय-समय पर तकनीकी सलाह भी प्रदान करेंगे।

    इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की एक समर्पित टीम तैनात की गई है, जिसमें सहायक संचालक कृषि लखनधर दीवान (+91-70002-58043) को नोडल अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बलराम प्रसाद (+91-94252-62714) को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी सहायता के लिए केके झा (+91-94242-83895), विक्रम भदौरिया (+91-70004-29238), रोहित द्विवेदी (+91-94076-42792) और सरिता विष्णु (+91-99261-66858) को नियंत्रण कक्ष सहायक के तौर पर नियुक्त किया गया है।  

    यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और उप संचालक कृषि ने सभी विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर पर इसी तरह के नियंत्रण कक्ष स्थापित करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय स्तर पर ही सहायता मिल सके। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button