छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: डेढ़ लाख रुपये का नकली यूरिया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|08 Jan 2026, 9:12 PM
f X W

*पाटेकोहरा में डेढ़ लाख का नकली यूरिया बरामद
*शिकायत के बाद चिचोला पुलिस की कार्यवाही

Advertisement
Advertisement


छुरिया। चिचोला क्षेत्र में लंबे समय से डी ई एफ नकली यूरिया वाहन चालकों को खपाया जा रहा था जिसकी शिकायत के बाद चिचोला पुलिस ने पाटेकोहरा बैरियर के पास ढाबा में दबिश दी जहां नकली यूरिया सहित आरोपी को रंगेहाथों दबोचा है।


चिचोला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाटेकोहरा बैरियर के समीप खाली पड़े एक ढाबे में काफी लंबे समय से टाटा कंपनी फॉर्म के नाम से डी ई एफ नकली यूरिया ट्रक चालकों को खपाया जा रहा था जिसकी शिकायत पर चिचोला पुलिस ने गुरुवार की शाम 6 बजे रेड की कार्यवाही की जहां मौके से 147 नग 20 लीटर लगभग 3000 लीटर नकली यूरिया जब्त की नकली यूरिया बेचते हुए शिशु यादव आरोपी को गिरफ्तार किया गया । वहीं इस कारोबार में लिप्त मुख्य सरगना फरार बताया जा रहा है।जिसकी चिचोला पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बरहाल इतनी बड़ी मात्रा में वाहनों में लगाने वाले नकली यूरिया कहा से लाया जाता था पुलिस की जांच के बाद खुलासे हो पाएगा ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में दो दिन बरसेंगे बदरा, सुकमा-बीजापुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार; रायपुर में बादल

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins