छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : CM हेल्पलाइन बनी सहारा …

By kadwaghut|13 Aug 2026, 1:09 PM
f X W

बलौदाबाजार-भाटापारा: दिव्यांगता के कारण रोजमर्रा के आवागमन में होने वाली परेशानी अब ग्राम गबौद निवासी 51 वर्षीय रामखिलावन यादव के लिए बीते दिनों की बात हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्या का त्वरित समाधान करते हुए उन्हें मोटर चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई है। अब वे पहले की अपेक्षा अधिक आसानी और आत्मविश्वास के साथ अपने जरूरी कामों के लिए आ-जा सकेंगे।

Advertisement
Advertisement

रामखिलावन यादव ने बताया कि उन्हें 3 अगस्त को मोबाइल पर रील देखने के दौरान सीएम हेल्पलाइन के बारे में जानकारी मिली। दिव्यांगता के कारण उन्हें चलने-फिरने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। उन्होंने अपने बेटे को अपनी समस्या बताई। इसके बाद बेटे ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर फोन कर उनकी समस्या दर्ज कराई। रामखिलावन ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से समस्या दर्ज होने के बाद उनकी परेशानी को गंभीरता से लिया गया और महज एक सप्ताह के भीतर उन्हें मोटर चलित ट्राइसाइकिल मिल गई। उन्होंने कहा, “दिव्यांगता के कारण आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी, लेकिन समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटर चलित ट्राइसाइकिल मिलने से मेरी यह समस्या दूर हो गई है। अब मुझे आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।”

समस्या के त्वरित निराकरण से भावुक रामखिलावन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत के समय शासन की मदद उनके लिए बड़ी राहत बनकर आई है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी समस्या बताने के बाद इतनी जल्दी सहायता मिलेगी, इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। रामखिलावन के लिए मोटर चलित ट्राइसाइकिल केवल एक सहायक उपकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सहज आवागमन की नई राह है। शासन की संवेदनशीलता और त्वरित पहल ने उनके जीवन में सुविधा के साथ आत्मविश्वास भी लौटाया है। सीएम हेल्पलाइन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन की पहुंच उनके द्वार तक है।

READ ALSO  CG : सौर ऊर्जा से रोशन हुआ किसान नेतराम का घर, पीएम सूर्य घर योजना से हर माह 2000 रुपए की बचत ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins