मध्य प्रदेश

उज्जैन SBI चोरी कांड: करोड़ों के गहने और नकदी साफ, कैमरे में कैद बदमाशों की करतूत

By Admin|02 Sep 2025, 6:02 PM
f X W

उज्जैन

प्रदेश के उज्जैन स्थित महानंदा नगर की एसबीआई बैंक की ब्रांच में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बैंक ब्रांच से बदमाश लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत के आभूषण और 8 लाख रुपए नकद चोरी करके फरार हो गए। चोरी की इस घटना की जानकारी होने के बाद उज्जैन पुलिस में हड़कंप मच गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि चोरी हुए अभूषण बैंक में रखे गए गोल्ड लोन के आभूषण हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

बैंक से चोरी हुआ सोना उन लोगों का है, जिन्होंने गोल्ड लोन ले रखा है। जानकारी के अनुसार, चोरी के दौरान बैंक का लॉकर तोड़ा नहीं गया है। पुलिस को आशंका है कि कोई अंदर का ही व्यक्ति है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, सुबह जब सफाईकर्मी और मैनेजर बैंक पहुंचे तो ताले खुले हुए थे। बैंक के मेन गेट से लेकर अंदर लॉकर के ताले खुले मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहन यादव ने शहडोल से 5 जिलों के परिवारों को दिया तेंदूपत्ता बोनस, लाखों हितग्राहियों को लाभ

Related Articles

Back to top button