छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त …

By lokesh sharma|10 Jun 2026, 11:46 AM
f X W

धमतरी। “महानदी में अवैध रेत खनन मिली शिकायत में खनिज विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम करेलीबड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया है। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जप्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने बताया कि पूर्व में भी ग्राम करेलीबड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 03 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 32 हजार 430 रुपये का अर्थदण्ड वसूल कर शासन के खनिज मद में जमा कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 28 मई 2026 तक जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 108 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 29 लाख 51 हजार 560 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया है। उक्त राशि शासन के खनिज मद में जमा कराते हुए प्रकरणों का प्रशमन किया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए विभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा नियमित रूप से निगरानी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायपुर से रांची तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, बिलासपुर-बोकारो-धनबाद जुड़ेंगे; तीन राज्यों को मिलेगी रफ्तार

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins