गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : शिक्षा के मंदिर में शराबखोरी! सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस जारी .. .

By kadwaghut|04 Sep 2026, 1:14 PM
f X W

गरियाबंद: जिले के ग्राम कमारपारा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। सहायक शिक्षक का कक्षा के अंदर महुआ शराब पीते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बीद BEO ने यह कार्रवाई की है। यह पूरा मामला मैनपुर स्थित भाटापानी के आश्रित ग्राम कमारपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार का सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कक्ष के भीतर मौजूद शिक्षक को नशे में बताया गया, शराब की बोतल भी दिख रही थी।

Advertisement
Advertisement

वीडियो के वायरल होने के बाद अब प्रशासन ने सहायक शिक्षक सतीश कुमार को शो कॉज नोटिस थमा दिया है। मैनपुर के अंदरूनी इलाके में इस तरह की तस्वीर बार-बार सामने आ रही है। दो माह पहले भी इसी ब्लॉक में स्कूल कमरे में शराब पार्टी करने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था। बार-बार इस घटना की पुनरावृत्ति ने मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins