छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : इंटरनेशन शेरु क्लासिक बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है…

By kadwaghut|27 Nov 2025, 11:46 AM
f X W

राजनांदगांव, शहर के चौखडिय़ा पारा में रहने वाले बॉडी बिल्डर महेन्द्र यदु (लल्ला) ने अपनी कड़ी मेहनत से मुंबई में आयोजित इंटरनेशन शेरु क्लासिक बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है।

Advertisement
Advertisement

इंटरनेशनल हेल्थ स्पोर्ट्स फिटनेश द्वारा उक्त स्पर्धा का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक किया गया था। जिसमें शहर के खिलाड़ी महेन्द्र यदु (दिव्यांग वर्ग) में भाग लेकर अपनी सुगठित मांसपेशियों का प्रदर्शन कर अपने समूह में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अपने ओवरऑल (दिव्यांग वर्ग) में रनरअप रहे। जिसमें उन्हें रजत पदक हासिल हुआ। शहर में बॉडी बिल्डिंग के खेल के क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर महेन्द्र यदु के राजनंादगांव आगमन जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, खिलाडिय़ों ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। स्पर्धा में टीम कोच के रूप में शुभम सोनी, मैनेजर के रूप में सुजल यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महेंद्र के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बॉडी बिल्डिंग संघ के अमित आजमानी, अजय लोहार, शेख वसीम, बसंत मैगी, विवेज रंजन सोनी, नीरज शुक्ला, मनीष सिंह गौतम, किशन खंडेलवाल, तामेश्वर बंजारे, मजहर खान, गोपेन्द्र बंजारे सहित अन्य मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ बनी मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins