छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दीपावली से पहले बढ़ी हुई बोनस राशि मिलेगी…

By kadwaghut|28 Oct 2026, 3:51 PM
f X W

डोंगरगढ़ | छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आरके शुक्ला से मुलाकात कर बिजली कर्मचारियों को बढ़ी हुई बोनस-एक्सग्रेशिया राशि का भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपकर कहा कि बिजली कर्मचारी पूरे साल उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी सेवाओं को देखते हुए इस वर्ष बोनस राशि में वृद्धि की जानी चाहिए। इस पर प्रबंध निदेशक ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों को पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी हुई बोनस-एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान दीपावली से पहले किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ, परमेश्वर कन्नौजे, नीलाम्बर सिन्हा, रीता बघेल, पूरन दास कठूरे, कल्पना तुमराम आदि मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी ...

Related Articles

2

Back to top button