छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : तंबाखू गोदाम में फैली कचरे में लगी आग …

By kadwaghut|04 Apr 2026, 4:15 PM
f X W

रायपुर। शहर के खमतराई इलाके में शनिवार को दो जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। पहली सालों से बंद गोदाम में और दूसरी आवासीय परिसर के लिफ्ट में। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार डाल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट के लिफ्ट में लगी। जो कुछ ही देर में धुएं के साथ पूरे परिसर में फैल गयी। घटना के समय कई लोग अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना भनपुरी स्थित तंबाखू गोदाम में हुई। सूचना पर पहुंचे खमतराई पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। गोदाम परिसर में कचरा जलाने के दौरान यह आग लगी और गोदाम को भी चपेट में लिया। यह गोदाम पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

Advertisement
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने सबसे पहले लिफ्ट से धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते लिफ्ट में आग भड़क उठी और धुआं तेजी से पूरे अपार्टमेंट में फैलने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट-सर्किट के कारण मीटर और वायरिंग में आग लगी, जिससे लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कॉलोनीवासियों को अलर्ट किया। इसके बाद गार्ड और रहवासियों ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी हद तक आग पर काबू पा लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर में अतिथि व्याख्याता (समाजशास्त्र) पद पर होगी भर्ती

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins