छत्तीसगढ़

‘आपके साथ नहीं रहूंगी…’ कहकर लौटी नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा हड़कंप

By Admin|16 May 2026, 9:51 PM
f X W

अंबिकापुर

Advertisement
Advertisement

बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नवविवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पांच मई को उसकी शादी हुई थी। उसने पति से कहा था कि वह किसी और को पसंद करती है, उसके साथ नहीं रहेगी। मायके वाले उसे विदा कराकर ले गए थे। इसी बीच उसने मायके में कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके पहले व्हाट्सएप पर उसने पिता को जहर की शीशी की तस्वीर भी भेजी थी।

पसंद के युवक से शादी करने से स्वजन ने किया था मना

मृतका जिस युवक को पसंद करती थी, उससे शादी करने से स्वजन ने मना कर दिया था तथा सूरजपुर जिले के एक गांव के युवक से सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी शादी कराई थी। इसी से क्षुब्ध होकर नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आयरन फैक्ट्री से दो क्विंटल लोहे की चैन चोरी आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins