क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

रेलवे चौक के पास जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 51 हजार से अधिक नकदी जप्त

By kadwaghut|07 Feb 2026, 9:54 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रेलवे चौक स्थित अन्ना इडली दुकान के पीछे 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

मुखबिर से सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन चौकन्नी टीम ने सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 51,070 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जप्त की गई।

पकड़े गए आरोपियों में संदीप देवांगन, राजवीर सिंह, रामकृष्ण साहू, मोहम्मद इमरान, सैय्यद इमरान, पवन गौली और इन्द्रजीत सिंह शामिल हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

रेड कार्रवाई में एएसआई डेज लाल माण्डले सहित पुलिस स्टाफ के कई जवानों का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

आरोपीगण का विवरण –

  1. संदीप देवांगन, पिता परमानंद देवांगन, उम्र 33 वर्ष, निवासी कंजरापारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  2. राजवीर सिंह, पिता बलजीत सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  3. रामकृष्ण साहू, पिता अजर राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  4. मोहम्मद इमरान, पिता मोहम्मद निखार, उम्र 26 वर्ष, निवासी कालकापारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  5. सैय्यद इमरान, पिता सैय्यद इस्माइल, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 24, कश्मीरी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  6. पवन गौली, पिता मोहन गौली, उम्र 26 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  7. इन्द्रजीत सिंह, पिता स्व. केसर सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
READ ALSO  राजनांदगांव : फर्जी सिम से खरीदी-बिक्री में की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins