DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मनाया गया 26 वां विश्व दृष्टि दिवस “लव योर ऑयस’ थीम पर आयोजित हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

By lokesh sharma|09 Oct 2025, 4:58 PM
f X W

दंतेवाड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में 26 वां विश्व दृष्टि दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नेत्र स्वास्थ्य एवं दृष्टि संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की थीम “लव योर ऑयस” (कार्यस्थल पर अपनी आँखों का ध्यान रखें) रखी गई, जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कार्यस्थल पर भी आँखों की सुरक्षा उतनी ही आवश्यक है जितनी दैनिक जीवन में।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन-सह-अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभय तोमर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रमाकांत ने उपस्थित जनों को आँखों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने नियमित अंतराल पर नेत्र परीक्षण कराने, संतुलित आहार लेने, कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखने तथा धूल-मिट्टी या तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मरीजों की निशुल्क नेत्र जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयाँ एवं परामर्श भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को भी दृष्टि सुरक्षा और नेत्र स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, नेत्र सहायक, नर्सिंग स्टाफ एवं विभागीय कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महिला टेक्नीशियनों की नौकरी गई, लैब में ब्लड सैंपल के साथ ‘रीलबाजी’ पड़ी भारी ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins