कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : नहर में लाश मिली, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस …

By kadwaghut|31 Mar 2026, 11:04 AM
f X W

कोरबा। राताखार इलाके में अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ मिला। जोड़ा पुल के नीचे शव देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नहर में शव को उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिससे हत्या या दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। मामले की गहनता से जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिले के सभी थाना-चौकियों और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शव की जानकारी साझा की गई है ताकि पहचान हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins