छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कंडम वाहनों के नीलामी की कार्रवाई की जा रही…

By kadwaghut|03 Jun 2026, 3:54 PM
f X W

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में वर्षों से संचालित 108 संजीवनी एक्सप्रेस एवं 102 महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के पुराने और अनुपयोगी वाहनों को कंडम घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है। ये वाहन वर्ष 2011 एवं 2013 मॉडल के हैं तथा 4 लाख से 6 लाख किलोमीटर तक चल चुके हैं, जिसके कारण इनकी स्थिति अत्यधिक जर्जर हो गई है। उन्होंने बताया कि वाहनों के रखरखाव एवं मरम्मत पर अत्यधिक व्यय आने तथा तकनीकी रूप से उपयोग योग्य नहीं रहने के कारण इन्हें संचालित करना संभव नहीं है।

इसी को देखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कंडम घोषित करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कंडम समिति एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निरीक्षण उपरांत संबंधित वाहनों को कंडम घोषित किया जा चुका है। साथ ही इन वाहनों के पंजीयन कोड-02 को निरस्त करने की कार्रवाई भी पूर्ण कर ली गई है। सभी कार्रवाई पूर्ण होने पर शासन से अनुमति पश्चात एमएसटीसीई से नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। जिले के अंतर्गत 12 नग महतारी एक्सप्रेस 102, 7 नग संजीवनी एक्सप्रेस 108 एवं 4 नग शासकीय वाहन अधिनस्थ है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ...

Related Articles

Back to top button