DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख मंजूर

By kadwaghut|30 Jul 2026, 3:46 PM
f X W

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्राविधिक स्वीकृति आदेश जारी

रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने धमतरी जिले के कुरूद नगर पालिका में दो आरसीसी नालियों के लिए 99 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी प्राविधिक मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने कुरूद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 में भारतीय स्टेट बैंक से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के निर्माण के लिए 53 लाख 17 हजार रुपये मंजूर किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-21 में मंगलम हार्डवेयर से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के लिए 46 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins