DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग एवं सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

By kadwaghut|22 Mar 2026, 10:21 PM
f X W

– श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सेवा पंडाल
– दूर-दराज से बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शनार्थी
– जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई सुनिश्चित
– पदयात्रियों ने विश्राम, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की
– छाले पडऩे पर की जा रही तत्काल मलहम-पट्टी
राजनांदगांव 22 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं विभिन्न सेवा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा पंडालों में विश्राम कर रहे पदयात्रियों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रखने तथा पेयजल, साफ-सफाई और विद्युत की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने पदयात्रियों के लिए विश्राम, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पंडालों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल स्टॉफ एवं उपलब्ध दवाइयों की भी जानकारी ली। उन्होंने आवश्यकता अनुसार मार्ग में बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अंजोरा से डोंगरगढ़ तक पदयात्री मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सेवा पंडाल स्थापित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को निरंतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दुर्ग निवासी श्री जितेन्द्र चंदेल ने बताया कि वे पिछले 10-12 वर्षों से अपने परिवार के साथ डोंगरगढ़ पैदल यात्रा कर माता के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने सेवा पंडालों में विश्राम, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि पैरों में छाले होने पर उन्हें तत्काल मलहम-पट्टी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार रायपुर के श्री आदर्श कन्नौजे ने बताया कि वे हर वर्ष अपने साथियों के साथ डोंगरगढ़ की यात्रा करते हैं। ग्राम पंचायत सुकुलदैहान में स्थापित सेवा पंडाल में यात्रियों के लिए विश्राम, भोजन एवं उपचार की अच्छी व्यवस्था की गई है। जिले में समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ ग्राम पंचायतों द्वारा भी सेवा पंडालों के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी, जनपद पंचायत राजनांदगांव के सीईओ श्री मनीष साहू, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ की सीईओ श्रीमती भगवती साहू तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मिस क्लासिक इंडिया छत्तीसगढ़ में गीत सिंह फर्स्ट रनर-अप

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins