छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा, गरज संग तेज बारिश…

By kadwaghut|11 Jun 2026, 11:28 AM
f X W

राजनांदगांव , दक्षिण पश्चिम मानसून के छग पहुंचने में चार दिन का समय है। लेकिन इसके पहले ही प्री मानसून सिस्टम एक्टिव हो गया है। बुधवार दोपहर बाद मौसम बदला। आसमान में बादल छाए और तेज गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि बारिश 15 से 20 मिनट की ही रही। लेकिन इस दौरान 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। यह ​स्थिति पूरे जिले में बनी रही। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। इधर मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन भी गरज चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे प्री मानसून इफेक्ट माना जा रहा है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अगले चार से दिन में मानसून बस्तर में दस्तक देगी। इसके बाद राज्य के बाकी​ हिस्सों में प्रभावी होगी। शुरुआती दौर में अच्छी बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। वहीं अंधड़ की स्थिति मैदानी से लेकर वनांचल क्षेत्र में भी रही। कई हिस्सों में पेड़ की टहनियां गिर गईं।

जिले की औसत बारिश 1038 मिमी, कमी संभव मौसम विभाग ने इस बार मौसमी तंत्र अल नीनो के प्रभाव से सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई है। वहीं बारिश के लिहाज से अगस्त माह को अहम बताया है। जिले की औसत बारिश 1038 मिमी. है। बीते तीन सालों से इससे 10 फीसदी तक अधिक बारिश दर्ज हुई है।

लेकिन इस बार इसमें कुछ कमी की संभावना है। हालाकि बारिश को लेकर आगे कई मौसमी तंत्र सक्रिय होने की भी संभावना है। इधर अंधड़ की वजह से शहर में कई जगहों पर विज्ञापन बोर्ड भी धराशायी हो गए। पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में पेड़ गिरा।

READ ALSO  अपराधियों को IG की दोटूक चेतावनी- हथियार लहराया तो सीधे जेल, चाकूबाजी पर होगी कड़ी कार्रवाई
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins