छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : युवाओं को रोजगार से जोड़कर सामाजिक चुनौतियों का होगा समाधान : गणेश शंकर मिश्रा…

By kadwaghut|11 Jun 2026, 12:02 PM
f X W

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष Ganesh Shankar Mishra ने कहा है कि ग्रामीण युवाओं की बेरोजगारी, मोबाइल एडिक्शन, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, स्वास्थ्य समस्याएं और आपराधिक गतिविधियां राज्य के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इन समस्याओं का स्थायी समाधान कौशल विकास और रोजगार सृजन के माध्यम से ही संभव है।

नवा रायपुर में आयोजित एसएसएम पीआईयू एवं एम एंड ई यूनिट्स के इंडक्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं जो खेती-किसानी से जुड़ना नहीं चाहते, लेकिन उनके पास रोजगार के पर्याप्त अवसर भी नहीं हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

मिश्रा ने बताया कि United Nations Development Programme की अब तक की सबसे बड़ी टीम छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही है और अगले छह महीनों में युवाओं के कौशल विकास व रोजगार सृजन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने विशेषज्ञों को ग्रामीण युवाओं की जरूरतों के अनुरूप प्लंबर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, गार्डनर, टीवी मैकेनिक और मोबाइल रिपेयरिंग जैसे रोजगारपरक व्यवसायों में प्रशिक्षण देने की व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को केवल कौशल तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि ऐसा मॉडल तैयार किया जाएगा जिससे प्रशिक्षण पूरा करते ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। इसके लिए उद्योगों, निजी संस्थानों और सिविल सोसायटी संगठनों के सहयोग से प्रत्येक जिले में विशेष रोजगार आयोजन किए जाएंगे, जहां प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

READ ALSO   CG : जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 31 अक्टूबर को खैरागढ़ में, नौ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा …

मिश्रा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना है। इससे बेरोजगारी कम होगी, सामाजिक चुनौतियों पर नियंत्रण मिलेगा और राज्य के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कौशल विकास, उद्योगों की सहभागिता और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से छत्तीसगढ़ युवा सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभरेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button