DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण घरों में हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संचार

By kadwaghut|25 Dec 2025, 4:38 PM
f X W

रायपुर,

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण घरों में हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संचार

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन जन तक मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी की गई है। इस योजना का लाभ लेकर हजारों हितग्राहियों के चेहरे खिल गए हैं। जहां एक ओर उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त हो रही है वहीं बिजली के बिलों से उन्हें मुक्ति मिल गयी है। इस योजना ने जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त परिवर्तन की शुरुआत की है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष और स्थायी लाभ मिल रहा है।

        इस परिवर्तन की सशक्त मिसाल जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चम्पा निवासी कोइरा राम हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। कोइरा राम बताते हैं कि सोलर पैनल लगाने से पहले हर माह बढ़ते बिजली बिल उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डालते थे। अब सोलर सिस्टम के संचालन से उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और वे निश्चिंत होकर बिजली का उपयोग कर पा रहे हैं।

       उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापना पर कुल लगभग 1.20 लाख रूपए की लागत आई, जिसमें शासन की ओर से 90 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। शेष राशि का वहन भी योजना के अंतर्गत मिले समयबद्ध मार्गदर्शन और सहयोग से सहज हो सका। परिणामस्वरूप, उनकी मासिक बचत बढ़ी है और वे स्वच्छ व हरित ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

READ ALSO  बिलासपुर-मुंगेली में आसान होगा आवागमन, नए पुलों के लिए डिप्टी सीएम ने जारी की 14.25 करोड़ की मंजूरी

      कोइरा राम ने बताया कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है, एक ओर बिजली खर्च से राहत, दूसरी ओर आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूती। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार आम नागरिकों के जीवन को आसान, किफायती और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button