छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : कुत्ते के भौंकने पर बवाल! रायपुर में युवक ने परिवार संग महिला पर किया हमला …

By kadwaghut|08 Sep 2026, 9:37 AM
f X W

रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गणेश नगर इलाके में रविवार रात एक मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और झड़प की नौबत आ गई। कुत्ते के भौंकने से नाराज एक युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एक महिला और उसके परिवार पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश नगर निवासी सुलोचना कुभार (35 वर्ष) रविवार की रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने निकली थीं। उसी समय उनके घर के बाहर पड़ोस का ही रहने वाला विशाल उर्फ छोटू अपना कोई पार्सल लेने के लिए खड़ा था।

इसी दौरान पीड़िता का कुत्ता विशाल को देखकर भौंकने लगा। इस बात से नाराज होकर विशाल महिला पर चिल्लाने लगा और कुत्ते को चुप कराने की बात कहते हुए गंदी-गंदी गालियां देने लगा। जब महिला ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी और अपने परिवार के सदस्यों—रेणू और रामा को बुला लिया। टाइल्स और मुक्कों से किया हमला, कान की सोने की बाली गुम तीनों आरोपियों ने घर के सामने आकर महिला के साथ धक्का-मुक्की, हाथ-मुक्कों और टाइल्स से मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर महिला के पति तपेश्वर कुभार, बेटी प्रतिमा कुभार और बहन चांदनी नाग बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी झूमाझटकी की। इस झूमाझटकी के दौरान पीड़िता के कान की सोने की बाली कहीं गिर गई। मारपीट से पीड़िता को चोटें-खरोच आई हैं। खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

READ ALSO  तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button