छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव शिवनदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल क्षेत्र में पसरा मातम

By kadwaghut|27 Oct 2025, 4:24 PM
f X W

राजनांदगाव. शहर की जीवनदायनी मोहारा शिवनाथ नदी के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और ग्रामीणों के साथ काफी मशक्कत के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकला गया।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद ‌शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
नगर निगम सीमा क्षेत्र के ग्रामीण वार्ड नंबर 51 हल्दी में एक हृदयविदारक घटना हो गई। गांव से गुजरी शिवनाथ नदी के पानी में डूबने से वहीं रहने वाले प्रिंस पिता इंदु सोनकर 9 साल व प्रियांशु पिता निलेश निषाद 7 साल की मौत हो गई।


दरअसल दोनों मृतक और गांव के दो बच्चे शिवनाथ नदी किनारे खेलने के लिए गए हुए थे। तभी उनकी नजर पानी के अंदर पड़ी मूर्ति विसर्जन की लड़कियों पर पड़ीं। चार में से दो बच्चे पानी में लड़कियों को बाहर निकालने के लिए उतर पड़े, लेकिन घर आई अधिक होने की वजह से बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बाहर जो खड़े थे उन्होंने डूबने की सूचना गांव वाले को दी उसके बाद सभी नदी किनारे दौड़ पड़े।

किसी तरह दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल कर पेंड्री के शासकीय अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी दोनों बच्चों की। नस छुने के बाद डॉक्टर ने दोनों को अमृत घोषित कर दिया। इधर पीएम के बाद एक ही गांव के दोनों बच्चों के शव घर पहुंचे तो क्षेत्र मातम में पसरा गया था। घर वालों के साथ गांव वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।

READ ALSO  'पत्रकारिता में सत्य और जनहित सर्वोपरि', राज्यपाल डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र का किया उद्घाटन

राहुल देव शर्मा एएसपी राजनांदगांव

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins