छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 243 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, भर्ती प्रक्रिया में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता पर रहा विशेष जोर…

By kadwaghut|19 Oct 2026, 10:47 AM
f X W

राजनांदगांव , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राजनांदगांव, केसीजी और एमएमसी जिले में विभिन्न पदों में चयनित 243 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्पीकर हाउस में नवचयनित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह रही कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और पेपर लीक की आशंका रोकने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग किया गया।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने समिति गठित की थी। विज्ञापन प्रकाशन, ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, प्रश्नपत्र तैयार करने, परीक्षा आयोजित करने और परिणाम जारी करने तक की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित व्यवस्था के तहत पूरी की गईं। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए एआई तकनीक का उपयोग किया गया। परीक्षा परिणाम भी तय समय-सीमा में जारी किए गए। सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरतन ने बताया तीनों जिलों में 20 प्रकार के पदों पर 243 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, राजेश श्यामकर, डीएफओ आयुष जैन, अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद मौजूद रहे।

तीनों जिलों में 20 प्रकार के पदों पर भर्ती: की प्रक्रिया पूरी तीनों जिलों में 20 प्रकार के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की भी अहम भूमिका होती है। अस्पताल भवन बनाने और चिकित्सकों की पदस्थापना से ही स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य पूरा नहीं होता। जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के सुचारू संचालन में स्टाफ नर्स, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान अहम है।

READ ALSO  हरित ऊर्जा से निवेश तक छत्तीसगढ़ की नई उड़ान, CM साय ने पुस्तक का किया लोकार्पण
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button