छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न …

By kadwaghut|11 Apr 2026, 4:39 PM
f X W

दुर्ग । जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

बैठक में “मोर गांव मोर पानी” महाअभियान के तहत वर्षा जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि वर्षा की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करने के उद्देश्य से जल संग्रहण आधारित कार्यों को अधिक से अधिक स्वीकृत कर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों द्वारा स्वप्रेरणा से सोकपिट का निर्माण कराया जाए। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत कम लागत एवं प्रभावी परिणाम देने वाले सोकपिट एवं जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता से चयनित कर समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, नर्मदा एक्सप्रेस को मिला वेंकटनगर स्टॉपेज; कई स्टेशनों का बदला समय

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins