छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रक्षाबंधन की खुशियों पर बारिश का साया, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा हाल, देखें बड़ा अपडेट …

By kadwaghut|24 Aug 2026, 10:00 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। तापमान लगभग वर्तमान स्थिति के आसपास ही बना रहेगा और मौसम में भी कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. पढ़ें मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक के वेदर को लेकर क्या दिया अपडेट.

24-08-2026 का मौसम : इस दिन भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. 25-08-2026 का मौसम : प्रदेश भर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है. वहीं, कुछ चुनिंदा (एक-दो) स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ बादलों की गर्जना और बिजली चमकने/गिरने की संभावना जताई गई है.

26-08-2026 का मौसम : मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं. चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गर्जन-चमक के साथ वज्रपात की बात कही गई है. 27-08-2026 का मौसम : इस तारीख को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मध्यम या हल्की बारिश बनी रहेगी. हालांकि, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. 28-08-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. साथ ही, सीमित स्थानों (एक-दो जगहों) पर भारी बारिश होने तथा गरज व चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी है. इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी है.

READ ALSO  इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

29-08-2026 का मौसम : प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार एक-दो स्थानों पर गरज और चमक के साथ भारी बारिश व वज्रपात की स्थिति बन सकती है. देखें मौसम की लेटेस्ट तस्वीर , समय 7: 32 am

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins