छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : निष्पक्षता पर सवाल उठाना उचित नहीं है…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 12:38 PM
f X W

डोंगरगांव , शासकीय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. गीतेश अमरोहित ने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में निष्पक्ष चुनाव कराना बड़ी चुनौती है। निर्वाचन आयोग बिना भेदभाव प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करता है। कहा कि चुनाव में हार के बाद निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

आचार संहिता के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी आयोग के निर्देशों का पालन करना पड़ता है। एसआईआर को मतदाता सूची के शुद्धिकरण की नियमित प्रक्रिया बताते हुए उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। अमरोहित ने युवाओं से जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और राष्ट्रहित के मुद्दों पर जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर शशिकांत द्विवेदी, किरण वैष्णव, भरत वर्मा, दिनेश गांधी, अंजू त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, दीना पटेल सहित पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : किरण तिवारी का इसरो में इंटर्नशिप के लिए चयन, जूनियर साइंटिस्ट के रूप में देंगी सेवा...

Related Articles

2

Back to top button