छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : यादव समाज ने फुलबासन से की मुलाकात, सुरक्षा की मांग रखी …

By kadwaghut|09 May 2026, 12:46 PM
f X W

राजनांदगांव l पद्मश्री फूलबासन यादव के साथ हुई अपहरण की कोशिश की घटना के बाद प्रदेश का यादव समाज और जनप्रतिनिधि उनके समर्थन में उतर आए हैं। जिला सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव और प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के साथ फुलबासन यादव के निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना व घटना की जानकारी ली।

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि फूलबासन यादव केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी हैं। उन्होंने शासन से उन्हें तत्काल जेड प्लस सुरक्षा देने की माँग की। द्वारिकाधीश यादव ने दिन-दहाड़े हुई इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताते हुए शासन से त्वरित सुरक्षा प्रबंध करने का आग्रह किया। इससे पूर्व सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने राजनांदगांव सर्किट हाउस में दोनों विधायकों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के साथ-साथ फूलबासन यादव की सुरक्षा के लिए ठोस पहल करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव और विधायकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु सहित राजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, पार्षद मनोहर यादव आदि मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : साइकिल सवार दंपति को बाइक चालक ने मारी टक्कर, पति की मौत

Related Articles

Back to top button