छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

 मोहला : मोंगरा जलाशय के 96 केज 10 वर्ष के लीज पर होंगे आबंटित

By kadwaghut|11 Sep 2025, 8:42 PM
f X W


– 23 सितंबर तक कर सकते है आवेदन

       मोहला । मछलीपालन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के मोंगरा सिंचाई जलाशय में स्थापित 96 केजों को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु 10 वर्षीय लीज (पट्टा) पर दिया जाएगा। प्रत्येक केज का जलक्षेत्र 100 क्यूबिक मीटर निर्धारित है तथा न्यूनतम लीज दर 100 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर अनुमानित 10 हजार प्रति केज तय की गई है।

लीज राशि में प्रत्येक 2 वर्ष में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। आवेदन पत्र का मूल्य 2 हजार निर्धारित है, जो सहायक संचालक मछलीपालन विभाग, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के नाम के पर बैंक ड्राफ्ट अथवा बैंक चेक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। इच्छुक आवेदक 23 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे तक बंद लिफाफे में आवेदन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों को उसी दिन दोपहर 3 बजे सक्षम समिति के समक्ष खोला जाएगा। कुल अनुमानित अपसेट राशि 9,60,000 रुपए निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी एवं शर्तें विभागीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।

इसे भी पढ़े : मोहला : प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका, सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों पर भर्ती का विज्ञापन; जानें परीक्षा की तारीख ...

Related Articles

2

Back to top button