DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : अग्नि सुरक्षा जागरूकता हेतु 14 अप्रैल को होगा विशाल रैली

By News Desk|07 Apr 2026, 5:14 PM
f X W

जगदलपुर, अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और जन-जागरूकता के उद्देश्य से इस वर्ष भी जिले में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार एवं महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं मुख्यालय रायपुर के निर्देशों का पालन करते हुए आगामी 14 अप्रैल को शहर के मुख्य मार्गों से एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह 10 बजे स्थानीय लाल बाग मैदान से प्रारंभ होकर शहर के हृदय स्थलों जैसे कोतवाली चैक, गोल बाजार चैक, गुरु नानक चैक और संजय बाजार चैक से होकर गुजरेगी।

रैली का कारवां आगे बढ़ते हुए चांदनी चैक, शहीद पार्क, जमाल मिल और माड़िया चैक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत करेगा। केन्द्रीय विद्यालय के मार्ग से होते हुए इस रैली का औपचारिक समापन दोपहर 2 बजे एनएमडीसी चैक स्थित फायर स्टेशन पर किया जाएगा। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य इस आयोजन के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली जन-धन की हानि को कम करना और नागरिकों को बचाव के प्रभावी तरीकों से रूबरू कराना है, ताकि भविष्य में होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button