छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजनांदगांव की दो बास्केटबॉल खिलाड़ी बहनों का रेलवे में चयन…

By kadwaghut|27 Jul 2026, 10:06 AM
f X W

राजनांदगांव , संस्कारधानी की दो होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी बहनें प्रिया गोस्वामी और मोना गोस्वामी का खेल कोटे से भारतीय रेलवे में चयन हुआ है। प्रिया गोस्वामी को पूर्वी रेलवे, कोलकाता में ग्रुप-सी के कनिष्ठ लिपिक पद पर तथा मोना गोस्वामी को पश्चिम रेलवे, मुंबई में ग्रुप-डी के टेलीकॉम सहायक पद पर नियुक्ति मिली है। दोनों खिलाड़ियों ने रविवार को महापौर मधुसूदन यादव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महापौर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी निरंतर मेहनत कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव आज बास्केटबॉल की नर्सरी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। प्रिया (23) और मोना (21) ने बचपन से ही अपनी बड़ी बहन प्रीति गोस्वामी के साथ बास्केटबॉल खेलना शुरू किया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय कोच के. राजेश्वर राव के मार्गदर्शन में दोनों ने अपनी प्रतिभा को निखारा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला मामला गरमाया, उप अभियंता ने सौंपा स्पष्टीकरण

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins