छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पुलिस की कार्रवाई — दो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

By kadwaghut|02 Nov 2025, 6:08 PM
f X W

राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं डोंगरगांव एसडीओपी दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने अनावेदक (1) विनोद राय पिता युधिष्ठिर नायक (30 वर्ष) निवासी बड़गांव तथा (2) भानुप्रताप सहारे उर्फ बंटी पिता स्व. नंदकुमार सहारे (19 वर्ष) निवासी बम्हणीभाठा, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहाँ से दोनों को जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में उप निरीक्षक लाभाराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव और आरक्षक आशाराम ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डोंगरगांव पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बिहान से बदली राह 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins