छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : बलौदाबाजार में युवक की हत्या, धारदार हथियार से उतारा गया मौत के घाट…

By kadwaghut|26 Jul 2026, 1:39 PM
f X W

भाटापारा । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया (ब) का है, जहां 24 वर्षीय विक्रम मानिकपुरी की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गले पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के गले पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए हैं। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।

Advertisement
Advertisement

सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिले में लगातार हो रही हत्या, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल है। हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों ने पुलिस व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बच्चों और पालकों ने मनाया गोविंदा उत्सव…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins