छत्तीसगढ़

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रतिक्रिया: सच को बयां करती है

By Admin|11 Sep 2025, 5:36 PM
f X W

रायपुर

‘द बंगाल फाइल्स’ में विभाजन के दौरान की घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म देखने के बाद क्रोध और दुख हुआ. फिल्म में सत्य घटना को दिखाया गया है, जो हकीकत में घटी है. यह बात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘द बंगाल फाइल्स’ देखने के बाद कही.

छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज की ओर से पंडरी स्थित मॉल में ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म का प्रदर्शन देखने बुधवार रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे थे. शो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. उप मुख्यमंत्री ने फ़िल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में फिल्म को अवश्य दिखाया जाना चाहिए. नेटफ्लिक्स के माध्यम से बंगाल में फिल्म को दिखाने की कोशिश करेंगे.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins