DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

By kadwaghut|05 Jun 2026, 4:48 PM
f X W

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
विधायक, कलेक्टर सहित अनेक जनप्रतिनिधि शिविर में हुए शामिल

Advertisement
Advertisement

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गौरेला के सामुदायिक भवन में आज जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, सभी पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों का निराकरण किया गया। 


         स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कर बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय प्रबंधन संबंधी जानकारी दी गई। वहीं पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराधों से बचाव एवं ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिवहन विभाग द्वारा बड़ी संख्या में आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, जिससे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाजनक सेवाएं प्राप्त हुईं।


       विधायक प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र, आयुषमान कार्ड, चश्मा, नोनी सुरक्षा एवं सुकन्या समृध्दि योजना के तहत प्रमाण पत्र आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ तथा बाल विवाह मुक्त जीपीएम जिला बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। शिविर में नागरिकों ने शासन द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया तथा सुशासन तिहार की इस पहल की सराहना की।

READ ALSO  CG : रेत माफिया पर शिकंजा अवैध परिवहन करते चार ट्रैक्टर पकड़े ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins