छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आज होंगी विविध खेल गतिविधियां…

By kadwaghut|29 Aug 2026, 10:25 AM
f X W

राजनांदगांव| हॉकी के महान खिलाड़ी एवं भारत के महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त को पूरे देश की तरह राजनांदगांव में भी राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव एवं जिले के विभिन्न खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल दिवस की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में गौरवपथ मार्ग स्थित मेजर ध्यानचंद चौक में स्थापित मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव, आयुक्त, जीआर मरकाम के निर्देशानुसार प्रतिमा की साफ-सफाई की ग​ई। झा​िड़यों की कटाई हुई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ हॉकी की कमान मनीष को नांदगांव की शबनम अंसारी महासचिव…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins