छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : पुखराज काकरिया के जन्मदिन पर जुटे भाजपा नेता, अशोक शर्मा ने शॉल भेंटकर किया सम्मान

By kadwaghut|18 Jul 2026, 2:44 PM
f X W

Advertisement
Advertisement


पूर्व सांसद अशोक शर्मा ने शॉल और भाजपा नेता सुरेश एच लाल खुबचंद पारख ने गुलदस्ता भेंटकर दी शुभकामनाएं

राजनांदगांव। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुखराज काकरिया का जन्मदिन शहर के होटल पंख में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद अशोक शर्मा ने पुखराज काकरिया को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश एच लाल, खुबचंद पारख ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने पुखराज काकरिया के सार्वजनिक, सामाजिक और राजनीतिक जीवन में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुखराज काकरिया लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह में पूर्व सांसद अशोक शर्मा, भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल नरेश बैद पतली, भरत वर्मा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष भावेश बैद पवन मेश्राम, बालू भंसाली, मनीष गोलछा, सुरेश लड्ढा, ताराचंद छाजेड़, राजेश जैन बंटू, चंद्रिका डडसेना, उत्तमचंद नाहटा, हरीश गांधी, वरुण गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, बाबूलाल चौरड़िया मुकेश गौलछा, श्रेयास छाजेड, पियुस बैद, याददास सहित अनेक भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

READ ALSO  उत्सव में दिखे सामाजिक सरोकार, DJ के शोर और अव्यवस्था से बचने की अपील


इस अवसर पर पुखराज काकरिया के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीय और उल्लासपूर्ण रहा।


पुखराज काकरिया ने जन्मदिन पर मिले स्नेह और सम्मान के लिए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिकजनों, मित्रों और परिवार के सदस्यों से मिला प्रेम एवं आशीर्वाद उन्हें आगे भी समाज और जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins