छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: चरित्रहीन होने की शंका पर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By kadwaghut|20 Jan 2026, 10:52 PM
f X W

राजनांदगांव, 20 जनवरी 2026. मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कर बतायी कि दिनांक 15 जनवरी को वह किसी काम से रेवाडीह आयी थी। तभी प्रार्थिया का पति प्रार्थिया का पीछा कर रेवाडीह आकर कहां घुम रही हो कहकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगा और अपने पास रखे चाकू को निकाल कर वार किया।

Advertisement
Advertisement

जिससे प्रार्थिया के गले व हाथ में चोट आयी है कि रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध धारा 296,118(1),351(2) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक भा.पु.से.श्रीमति वैशाली जैन के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी कर आरोपी मनोज कुमार देवांगन पिता शिवदयाल देवांगन को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू को जप्त कर मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोडी गयी। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. राजेश साहू, सउनि शोभाराम बेरवंशी, आर. सिरिल सुमन तिर्की, आर. रोशन सिन्हा की भुमिका सराहनीय रहा है।

✳ नाम आरोपी- मनोज कुमार देवांगन पिता शिवदयाल देवांगन उम्र 45 साल निवासी ग्राम रामाटोला मोतीपुर थाना डोगरगढ हाल पता ग्राम बोरी पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनंादगांव।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: बलदेवबाग शिव राम मंदिर में 22 जनवरी को भव्य धार्मिक आयोजन, महाअभिषेक से लेकर भजन संध्या तक होंगे कार्यक्रम

READ ALSO  राजनांदगांव : 87 लाख बकाया नहीं चुकाया, मोहला- मानपुर में 500 स्कूलों की बिजली काटी, 1775 को नोटिस ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins