छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: जैन मंदिर रोड पर सड़क हादसा, स्कूटी-पिकअप की टक्कर में 2 की मौत

By kadwaghut|16 Apr 2026, 7:13 PM
f X W

कोपेडीह के पास हादसा, महिला की मौके पर मौत, पति ने अस्पताल में तोड़ा दम

राजनांदगांव। जिले के तुमडीबोड थाना क्षेत्र अंतर्गत् कोपेडीह स्थित जैन मंदिर रोड पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जैन मंदिर के पास हुआ, जहां स्कूटी सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चितरेखा महोबिया (56 वर्ष), पति श्यामलाल महोबिया, निवासी बधियाटोला डोंगरगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उनके पति श्यामलाल महोबिया (60 वर्ष), पिता मणराम महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राजनांदगांव में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

read also: राजनांदगांव में बड़ा हादसा: हाइड्रा क्रेन पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, ठेकेदार और चालक पर FIR

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव के पोस्टर का विमोचन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins