छत्तीसगढ़

Career Update: BSP कर्मचारियों को मिलेगा जूनियर मैनेजर बनने का मौका, चयन प्रक्रिया तय

By Admin|25 Apr 2026, 4:11 PM
f X W

भिलाई नगर.

Advertisement
Advertisement

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) कर्मी जूनियर मैनेजर के पद पर प्रमोशन पाने के लिए 27 अप्रैल से 6 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए प्लांट पोर्टल पर एक लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से चयन होगा। लिखित परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 2 घंटे की होगी। गैर कार्यपालक से कार्यपालक वर्ग में प्रमोशन के लिए ई जीरो संबंधी परिपत्र सेल मैनेजमेंट ने आज जारी कर दिया। तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों कैटेगरी के कर्मियों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। एस 6 व इससे ऊपर ग्रेड के कर्मियों को आवेदन करने की पात्रता होगी। टेक्निकल स्ट्रीम में मिनिमम क्वालिफिकेशन की तीन कैटेगरी है- इंजीनियरिंग व इसके समकक्ष डिग्री, एस 6 या इससे ऊपर ग्रेड में तीन वर्ष की सर्विस पर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इसके समकक्ष या बीएससी, एस 6 या इससे ऊपर ग्रेड में 8 वर्ष की सर्विस पर मैट्रिक या मैट्रिक व आईटीआई या नैक (एनसीवीटी)। नान टेक्निकल स्ट्रीम में कोई भी स्पेसिफिक क्वालिफिकेशन, एस 6 ग्रेड या इससे ऊपर ग्रेड में 3 वर्ष की सर्विस होने पर ग्रेजुएट्स या इसके समकक्ष। आवेदन के बाद फार्म का प्रिंट निकालकर एचआर अधिकारी को जमा करना अनिवार्य है।

न्यूनतम बी या इसके समकक्ष रेटिंग हो
कर्मियों के पास पिछले तीन वर्षों में न्यूनतम बी या समकक्ष रेटिंग होनी चाहिए। पिछले तीन लगातार वर्षों में से किसी में बी या इसके समकक्ष रेटिंग वाले कर्मियों के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। लिखित परीक्षा भिलाई इस्पात संयंत्र के आसपास के केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आनलाइन उपलब्ध होगा। इसकी सूचना लिंक पर दी जाएगी।

READ ALSO  आधार बना जीवन का आधार- कलेक्टर के पहल से वृद्ध कृषक की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ निराकरण

तीन-तीन पेपर देना होगा
इंडस्ट्री एंड कम्पनी अवेयरनेस पर 20 प्रश्न, रीजनिंग, डाटा, इंटरप्रिटेशन एंड इंग्लिश काम्पेहेंसिव पर 40 प्रश्न, जनरल प्लांट आपरेशन इंजीनियरिंग में 100 प्रश्न, जनरल फंक्शनल मैनेजमेंट में 100 प्रश्न होंगे। तकनीकी व गैर तकनीकी वर्ग के कर्मियों को इनमें से तीन तीन पेपर देने होंगे। लिखित परीक्षा में प्राप्तांक की मेरिट सूची के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। दोनों अंकों के आधार पर चयन सूची बनेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins