छत्तीसगढ़

मोहला : 3 अक्टूबर को तीनों विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु शिविर …

By kadwaghut|03 Oct 2026, 12:01 PM
f X W
  • अंबागढ़ चौकी के मुरेटीटोला, मानपुर के भर्रीटोला और मोहला के डुमरटोला में होंगे आयोजन

मोहला । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर, शनिवार को जिले के अंबागढ़ चौकी, मानपुर और मोहला विकासखंड में क्लस्टरवार सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 अंबागढ़ चौकी के मुरेटीटोला में 10, मानपुर के भर्रीटोला में 15 तथा मोहला के डुमरटोला में 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शिविर में शामिल होंगे। शिविरों में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ

Related Articles

Back to top button