छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

By kadwaghut|20 Jul 2026, 12:24 PM
f X W

डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के धान गबन मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मुख्य आरोपी समिति प्रबंधक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

चौक प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की टीम विभिन्न स्थानों पर तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभाग की ओर से उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। गौरतलब है कि प्रशासनिक जांच में लगभग 995.68 क्विंटल धान के गबन का खुलासा हुआ था, जिसकी बाजार कीमत करीब 30.86 लाख रुपए बताई गई है।

ऑनलाइन रिकॉर्ड में उठाव पूर्ण दिखाया: जांच में सामने आया कि फर्जी शॉर्टेज दर्शाकर ऑनलाइन रिकॉर्ड में उठाव पूर्ण दिखाया गया, जबकि वास्तविकता में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच दल ने मौके पर लगभग 210 बोरी धान से भरे वाहन को भी पकड़ा था। मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन ने केंद्र प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब पूरे मामले में मुख्य आरोपी समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

READ ALSO  CG : सड़क बनी तो शांति नगर के बिरहोर मोहल्ले तक पहुंची नई उम्मीद…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins