छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय रोजगार मेला में शामिल होने के लिए पंजीयन एवं साक्षात्कार मार्गदर्शन शिविर 27 सितम्बर को

By kadwaghut|25 Sep 2025, 8:35 PM
f X W

राजनांदगांव । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 27 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से अक्टूबर माह में रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेला में शामिल होने के लिए पंजीयन एवं साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक युवाओं को ई-रोजगार पोर्टल में पंजीयन तथा साक्षात्कार की तैयारी हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

शिविर में प्रशिक्षण सत्र 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो, बायोडाटा के साथ सम्मिलित हो सकते है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : पेण्ड्री में आवासीय भवन प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कंटेनर के पहिए में दबने से मोपेड सवार युवक की मौत ...

Related Articles

2

Back to top button