राजस्थानराज्‍य

राजस्थान के 3 लाख घरों में लगेंगे मुफ्त सोलर रूफटॉप, पहले जयपुर में शुरू होगा इंस्टॉलेशन; ₹600 करोड़ खर्च

By Admin|26 Oct 2026, 3:51 PM
f X W

जयपुर
पीएम सूर्यघर योजना के तहत जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में अगले महीने से 96,500 घरों की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप निःशुल्क लगाए जाएंगे। इसके लिए उन उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है, जिनकी मासिक बिजली खपत 150 यूनिट से कम है। जयपुर डिस्कॉम ने अपने सभी 18 सर्कल में इंस्टॉलेशन की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके लिए नौ फर्मों को कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं। इंस्टॉलेशन का काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

योजना के तहत प्रदेश के तीनों बिजली वितरण निगमों में कुल तीन लाख उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर रूफटॉप लगाए जाएंगे। पहले चरण में जयपुर डिस्कॉम में काम शुरू होगा। इसके बाद अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम में चिन्हित उपभोक्ताओं के घरों पर इंस्टॉलेशन किया जाएगा। सोलर रूफटॉप लगाने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति भी ली जाएगी।

10 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी डिस्कॉम की
योजना की खास बात यह है कि निःशुल्क सोलर रूफटॉप लगाने के साथ उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी डिस्कॉम की होगी। 1.1 किलोवाट क्षमता के इन सोलर रूफटॉप का रखरखाव 10 साल तक किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को इंस्टॉलेशन के बाद रखरखाव पर अलग से खर्च नहीं करना पड़ेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे 80 फीसदी सोलर रूफटॉप
शहरी क्षेत्रों में हर महीने 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या कम है। इस कारण योजना के तहत लगाए जाने वाले करीब 80 फीसदी सोलर रूफटॉप ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए जाने की योजना है। जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में इन सोलर रूफटॉप से 106 मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

READ ALSO  बिहार के छोटे कारोबारियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 52 उद्यमियों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए चयन

ये रही फैक्ट फाइल
विवरण                                                        आंकड़े
डिस्कॉम में लगेंगे सोलर रूफटॉप                           3 लाख
जयपुर शहर और जिले में सोलर रूफटॉप                  600 करोड़ रुपए
सोलर रूफटॉप का रखरखाव                                  10 साल तक
तीनों डिस्कॉम में लगेंगे निःशुल्क सोलर रूफटॉप         3 लाख
जयपुर डिस्कॉम के 17 सर्कल में सोलर रूफटॉप            95,500

फेज-प्रथम में जयपुर डिस्कॉम के सभी 18 सर्कल में अगले महीने से 96,500 उपभोक्ताओं के घरों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम में सोलर रूफटॉप लगाए जाएंगे।
-आरती डोगरा, ऊर्जा सचिव एवं एमडी, जयपुर डिस्कॉम

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button