छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : तीन युवक मोबाइल दुकान से मोबाइल लूटकर फरार…

By kadwaghut|03 Oct 2025, 11:17 AM
f X W

रायपुर। राजधानी में बीती तीन नाइजीरियाई युवक मोबाइल दुकान से मोबाइल लूटकर फरार हो गए. तीनों एक कार में आए थे. युवक मोबाइल रिपेयरिंग कराने पहुंचे थे. रिपेयरिंग का चार्ज दिए बिना वे दुकानदार से मोबाइल छीन कर कार से भाग निकले, लेकिन उन्हें आगे भीड़ ने उन्हें घेर लिया. एक युवक कार से बाहर निकला और दूसरे ने तेजी से कार चलाकर वहां से भाग निकलने में सफल रहा. इस दौरान उसने कई लोगों को टक्कर भी मारी. फिलहाल तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है.

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक तीनों नवा रायपुर के एक निजी विवि में पढ़ाई करते हैं. रवि भवन में एक युवक ने दो दिन पहले मोबाइल रिपेयरिंग करवाने दिया था. बुधवार को युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ रवि भवन पहुंचा. दुकान से मोबाइल लेने के बाद बिल का 12 हजार रुपए दिए बिना ही अपनी कार में बैठने लगा. दुकानदार ने रोका तो वह बहस करते हुए कार में बैठ गया. फिर कार से भागने के दौरान कई लोगों को टक्कर भी मारी.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सूने मकान से 4 लाख की चोरी, इधर तीन दुकानों के ताले टूटे ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins