कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : बाजार में कछुआ की बिक्री, वन विभाग ने पकड़ा …

By kadwaghut|24 Jul 2026, 12:23 PM
f X W

कांकेर। जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जीवित कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में कछुओं की बिक्री कर रहा था, तभी वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। वन स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 बाजार में छापेमारी कर आरोपी दीपांकर राय (निवासी पीवी-117) को जीवित कछुओं की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 11 जिंदा कछुए बरामद किए गए। वन विभाग के अनुसार, जब्त किए गए 11 जीवित कछुओं का कुल वजन करीब 7 किलो 10 ग्राम है। सभी कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह पूरी कार्रवाई कापसी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत की गई।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर करंसी नोटों की झांकी बनाई…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins