DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

By kadwaghut|24 Jul 2026, 3:56 PM
f X W

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आगामी 28 जुलाई मंगलवार को आयोजित की गई है। यह बैठक समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में संपन्न होगी। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

इनमें जिला पंचायत, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि तथा जनसंपर्क विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में जल जीवन मिशन तथा जिले में संचालित पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं की प्रगति, विभिन्न कार्यों की समीक्षा, विभागीय समन्वय तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO   CG : बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी …

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins