छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, कैश-जेवर किए पार

By kadwaghut|05 Oct 2025, 11:20 AM
f X W

रायपुर. सेजबहार थाने में अज्ञात चोर एक महिला के घर में धावा बोलकर घर के अंदर रखे कीमती जेवर तथा नकदी चोरी कर ले गए. महिला के पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.

Advertisement
Advertisement

डूंडा, मिलन विहार कालोनी निवासी आरती श्रीवास्तव की पड़ोसी महेश्वरी साहू ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. महेश्वरी ने पुलिस को बताया कि आरती अपने मकान की देखरेख करने घर की चाबी छोड़कर परिवार सहित जबलपुर गई हैं. शनिवार को घर के पीछे की तरफ का दरवाजा टूटा हुआ दिखने पर महेश्वरी अपनी एक अन्य पड़ोसी महिला के साथ आरती के घर गई तो उसने देखा कि अज्ञात चोर घर में रखे कीमती सामान सहित नकदी चोरी कर ले गया है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  युवाओं के कौशल विकास पर जोर, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा- हुनर से निखरेगी नई पीढ़ी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins