छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : ‘JOSH’ स्वच्छता प्रहरी पहल का शुभारंभ …

By kadwaghut|13 Aug 2026, 11:09 AM
f X W

रायपुर: स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण, छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में ‘JOSH’ (Journey of sanitation & hygiene) पहल का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा द्वारा जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वाटरएड इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षित ‘JOSH’ संचालकों (स्वच्छता प्रहरियों) को स्वच्छता किट प्रदान की गई। स्वच्छता किट के माध्यम से स्वच्छता प्रहरी सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से नियमित, गुणवत्तापूर्ण तथा मांग-आधारित स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे। ‘JOSH’ पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सेवाओं को अधिक पेशेवर, विश्वसनीय एवं जवाबदेह बनाना है। इसके साथ ही यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई।

Related Articles

Back to top button